क्या आप ओडिशा की रहने वाली महिला हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बनना चाहती हैं? सुभद्रा योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।, आइए जानते है ऐसा क्यों?
सुभद्रा योजना क्या है?
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन में सुधार कर सकें। योजना के माध्यम से महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, सरकारी योजनाओं तक पहुँच और डिजिटल लेन-देन के फायदे दिए जाते हैं। इस योजना से ओडिशा की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
यह योजना ओडिशा की महिलाओं को नियमित रूप से वित्तीय सहायता देती है, ताकि वे अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकें और अपने परिवारों की बेहतर देखभाल कर सकें। इसके साथ ही महिलाओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
यदि आप सुभद्रा योजना ऑनलाइन अप्लाई (Subhadra Yojana Online Apply) करना चाहती हैं, तो आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें। यहां आपको पूरा तरीका बताया जाएगा कि कैसे आप सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और लाभ उठा सकती हैं।
Subhadra Yojana Online Apply करने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया है, जिससे आप घर बैठे ही इस योजना का फायदा उठा सकें।

Subhadra Yojana Online Apply 2025 (Step by Step Guide)
अगर आप सुभद्रा योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं, तो यहां हम आपको पूरी प्रक्रिया STEP BY STEP बताने जा रहे हैं। इस गाइड को पढ़कर आप आसानी से सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
सुभद्रा योजना ऑनलाइन अप्लाई 2025
- स्टेप 1: सबसे पहले आपको सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का लिंक है: odishaone.gov.in/citizen/auth/login
- स्टेप 2: ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन पेज दिखेगा, यहां आपको username, password, captcha कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।

अगर आपका अकाउंट अभी बना नहीं है तो आप यहां क्लिक करके पहले अपना अकाउंट बना ले, उसके बाद लॉगिन कर ले।
- स्टेप 3: लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही आपको दो विकल्प मिलेंगे: “Department Login” और “CSC Login”। आपको “CSC Login” विकल्प को चुनना होगा।

- स्टेप 4: अब आपको “CSC Login” पर क्लिक करते ही एक लॉगिन पेज दिखाई देगा, जहां आपको “Initiate Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 5: “Initiate Login” पर क्लिक करने के बाद, आपको Digital Seva Connect पेज पर ले जाया जाएगा। यहां आपको अपना यूज़रनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने के बाद, दिए गए कैप्चा को भरकर “Sign In” बटन पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 6: अब जब आप साइन इन करेंगे, तो सुभद्रा योजना का डैशबोर्ड खुलेगा। यहां आपको दो विकल्प दिखेंगे: “Submit New Application” और “View Submitted Applications”। यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको “Submit New Application” पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 7: “Submit New Application” पर क्लिक करने के बाद आपको नए आवेदन पृष्ठ पर भेजा जाएगा, जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 8: आधार कार्ड नंबर डालने के बाद, एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “User Consent” को स्वीकार करना होगा। यहां आपको “Agreement Policy” को पढ़कर उसे स्वीकार करना होगा।
- स्टेप 9: Agreement Policy को स्वीकार करने के बाद, आपको “Proceed to Verify e-KYC” पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 10: जब आप “Verify e-KYC” पर क्लिक करेंगी, तो तीन विकल्प दिखाई देंगे:
- OTP – जो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- Fingerprint – अगर आपके पास फिंगरप्रिंट स्कैनर है तो इसका उपयोग करें।
- Eye-Retina – यह विकल्प आपकी आंख की रेटिना स्कैन करेगा।
सबसे सरल तरीका है कि आप OTP का चयन करें और e-KYC को पूरा करें।

- स्टेप 11: OTP विकल्प का चयन करने पर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। उस OTP को “Enter Aadhar OTP” बॉक्स में डालें और फिर “Verify” पर क्लिक करें।
- स्टेप 12: यह सत्यापन प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। जैसे ही आपका सत्यापन पूरा होगा, आपको एक संदेश दिखाई देगा: “OTP based Aadhar e-KYC has been completed”।
- स्टेप 13: अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, जिसमें आपका नाम, पता, और अन्य जानकारी शामिल होगी।

- स्टेप 14: ध्यान रखें कि आपको एक भौतिक फॉर्म भी अपलोड करना होगा। इसे आप “Upload Physical Form” विकल्प में अपलोड करें।

- स्टेप 15: अब, आपको “Privacy Policy” को स्वीकार करना होगा। इसके लिए आपको “Select All” बटन पर क्लिक करना होगा और सभी पॉलिसी को स्वीकार करना होगा।
- स्टेप 16: इसके बाद, आपको अपनी स्थान (place) डालनी होगी और फिर “Submit” पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 17: जैसे ही आप “Submit” पर क्लिक करेंगी, एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा जिसमें आपको “Preview Application” का विकल्प मिलेगा। यहां आप देख सकती हैं कि आपने क्या जानकारी भरी है। अगर कुछ गलत हो, तो आप सुधार कर सकती हैं।
- स्टेप 18: यदि सभी जानकारी सही हो, तो आप Submit बटन पर क्लिक करें और आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा। आपको एक संदेश दिखाई देगा: ‘बधाई हो! आवेदन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है।
इस तरह से आप सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं और इस योजना का पूरा लाभ उठा सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो देखें।
Subhadra Yojana Online Apply Process Ke Liye Requirements
सुभद्रा योजना में आवेदन करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि इसके लिए कौन-कौन सी पात्रताएं और दस्तावेज़ आवश्यक हैं। आइए, इस प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।
Subhadra Yojana Eligibility (पात्रता)
Subhadra Yojana का लाभ लेने के लिए महिला को निम्नलिखित पात्रताएं पूरी करनी होंगी:
✅ ओडिशा की निवासी: इस योजना में केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी हों।
✅ केवल महिलाएं पात्र हैं: इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिलेगा।
✅ आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
✅ आवश्यक दस्तावेज़: महिला के पास NFSA या SFSS कार्ड होना ज़रूरी है।
✅ जन्म तिथि: महिला की जन्म तिथि 02 जुलाई 1964 से 01 जुलाई 2003 के बीच होनी चाहिए।
✅ आय सीमा: जिन महिलाओं के पास NFSA या SFSS कार्ड नहीं है, वे भी आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते उनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
✅ विशेष पात्रता: 2024 से 2028 तक, 60 साल से ऊपर की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
✅ नौकरीपेशा महिलाएं: जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं या आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत हैं, वे भी आवेदन कर सकती हैं।
आपकी सुविधा के लिए, नीचे मैं ओडिशा सरकार का एक आधिकारिक दस्तावेज़ साझा कर रहा हूँ।

Subhadra Yojana Ineligibility Criteria (अयोग्यता)
ऐसी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं:
❌ पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं:
जिन महिलाओं को किसी भी सरकारी योजना के तहत ₹1,500/- या उससे अधिक मासिक पेंशन मिलती है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
❌ आयु सीमा का उल्लंघन:
1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन नहीं कर सकतीं।
❌ सरकारी कर्मचारी:
केंद्र या राज्य सरकार के स्थायी या ठेका कर्मचारी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।
❌ उच्च पद पर कार्यरत परिवार के सदस्य:
जो महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं:
- संसद या विधानसभा के सदस्य।
- आयकर दाता।
- पंचायत या शहरी निकाय के प्रतिनिधि (वार्ड सदस्य और काउंसलर को छोड़कर)।
❌ संपत्ति और वाहन:
- यदि परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि या 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि है।
- चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर, मिनी ट्रक, हल्के व्यावसायिक वाहन को छोड़कर) का मालिकाना हक।
आवश्यक दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड की कॉपी: | आधार कार्ड आवेदन प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है। |
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक): | आवेदन करते समय मोबाइल नंबर को आधार से लिंक होना चाहिए। |
बैंक खाता विवरण: | महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए तैयार होना चाहिए। |
पते का प्रमाण पत्र (Address Proof): | महिला का स्थायी पता प्रमाणित होना चाहिए। |
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): | यदि महिला के पास NFSA/SFSS कार्ड नहीं है, तो वार्षिक आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा। |
Odisha Subhadra Yojana Form Download (PDF)
यदि आप Odisha Subhadra Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। यह फॉर्म आपको योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करेगा। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से Subhadra Yojana Form PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें: Subhadra Yojana Form PDF Download
इस फॉर्म को सही ढंग से भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करना होगा। यह ध्यान दें कि सभी जानकारी सटीक और सही होनी चाहिए, ताकि आपका आवेदन अस्वीकृत न हो।
Installment Dates
किस्त संख्या | राशि (₹) | जारी होने की तिथि |
---|---|---|
पहली किस्त (1st Installment) | ₹5,000 | रक्षा बंधन के दिन |
दूसरी किस्त (2nd Installment) | ₹5,000 | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) |
Subhadra Yojana Helpline Number
हेल्पलाइन का नाम | संपर्क विवरण |
---|---|
Odisha Women and Child Department Helpline Number | 2536775 |
Odisha Women and Child Department Email ID | [email protected] |
उड़ीसा सुभद्रा योजना Helpline Number | 14678 |
Subhadra Yojana FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
- महिला ओडिशा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- NFSA या SFSS कार्ड होना अनिवार्य है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पहली किस्त: 5,000 रुपये (रक्षा बंधन के दिन)
- दूसरी किस्त: 5,000 रुपये (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन)
- जो सरकारी योजनाओं से ₹1,500 या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करती हैं।
- सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता।
- जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।
- Odisha Women and Child Department Helpline Number: 2536775
- Subhadra Yojana Helpline Number: 14678
- आधार कार्ड की कॉपी
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- DBT सक्षम और आधार लिंक्ड बैंक खाता विवरण
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। खासतौर पर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं इस योजना के माध्यम से लाभ उठा सकती हैं।
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इस योजना से संबंधित सभी विवरण और नियम सरकार द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। उपयोगकर्ता से अनुरोध है कि वे अधिकृत सरकारी पोर्टल से जानकारी सत्यापित करें। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर कोई निर्णय लेने से पहले अपनी समझ और परिस्थितियों का विचार करें। लेखक और वेबसाइट किसी भी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में बदलाव के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।